Homeखेलभाजपा सरकार को कोई समझाए कि शुद्धीकरण से ही सौंदर्यीकरण की शुरुआत...

भाजपा सरकार को कोई समझाए कि शुद्धीकरण से ही सौंदर्यीकरण की शुरुआत होती है। सपा के बनाए लखनऊ के गोमती रिवर फ़्रंट में आम जनता के स्वस्थ मनोरंजन के लिए जेट स्कीइंग का आनंद

सपा के बनाए लखनऊ के गोमती रिवर फ़्रंट में आम जनता के स्वस्थ मनोरंजन के लिए जेट स्कीइंग का आनंद तब और बढ़ जाएगा, जब भाजपा सरकार की लापरवाही और उपेक्षा के कारण प्रदूषित हुई गोमती नदी अपने बदरंग और अपनी दुर्गंध को लेकर पर्यटकों के आनंद में बाधा नहीं बनेगी। भाजपा सरकार को कोई समझाए कि शुद्धीकरण से ही सौंदर्यीकरण की शुरुआत होती है।

सच्चाई तो ये है कि परिवारवालों का सुख भाजपाइयों से देखा नहीं जाता है। इसीलिए सपा ने जब आम परिवारों के जीवन में नदी किनारे के आनंद को भरने का प्रयास किया तो जाँच के नाम पर भाजपाइयों ने गोमती रिवर फ़्रंट का विकास ही रोक दिया। जब विद्वेषपूर्ण जाँच में भी कुछ हाथ नहीं लगा तो भाजपाइयों ने जाँच-पर-जाँच का खेल शुरू करवा दिया। इससे अच्छा तो भाजपा सरकार अपने शासनकाल में चोरी हुए उन विदेशी फ़ाउंटेन की जाँच करवा ले, जिनके बारे में ये पता ही नहीं चला कि वो नदी में समा गये या आसमान निगल गया। अगर उप्र भाजपा सरकार ने सही से सपा के विकास कार्य को आगे बढ़ाया होता तो विदेशी मेहमानों का झूला साबरमती के किनारे नहीं, यहीं गोमती के किनारे लगा होता क्योंकि गोमती रिवर फ़्रंट का तो कोई मुकाबला ही नहीं है।

आशा है इस आग्रहपरक टिप्पणी को पढ़कर लखनऊवाले घोषित करेंगे कि गोमती रिवर फ्रंट ही देश का सर्वश्रेष्ठ रिवर फ्रंट है, जो चाहे आकर देख ले।

चलते-चलते ये एक आग्रह और है कि किसी ‘मुख्यनगर में कोई मुख्यताल’ भी है, लगे हाथों और समय रहते उसकी भी जाँच करवा लें क्योंकि 2027 में तो उसकी जाँच होना तय है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
31.2 ° C
31.2 °
31.2 °
54 %
3.2kmh
100 %
Mon
31 °
Tue
34 °
Wed
32 °
Thu
29 °
Fri
31 °

Most Popular