
नोएडा-सैक्टर 168 स्थित छपरौली गांव मै बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के प्रदेश सचिव प्रवीण चौहान के निवास पर भारतीय किसान यूनियन (बलराज) का सम्मान समारोह एंव किसान गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता श्योराज चौहान ने की और संचालन यूथ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विपिन खारी ने किया किसान गोष्ठी के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए दर्जनभर किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। किसान गोष्ठी मै नोएडा विकास प्राधिकरण और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण से सम्बन्धित समस्याओ को राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी के सामने रखा किसानों का कहना है कि नोएडा विकास प्राधिकरण के सर्किल अधिकारी अतिक्रमण के नाम पर किसानों की आबादियों को तोड़ने पहुंच जाते है जो किसान डरकर उनकी जेब गर्म कर देते है उनकी आबादी अतिक्रमण मुक्त हो जाती है और जो किसान पैसे देने मै सक्षम नही होते उन्हे परेशान किया जाता है नोएडा प्राधिकरण सर्किल 9 मै कार्यरत महिला लेखपाल अपने पति को दलाली के लिए अपने साथ रखती है किसानों के साथ प्राधिकरण के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के द्वारा शोषण किया जा रहा है संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नोएडा प्राधिकरण के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (बलराज) बहुत जल्द एक जंग छेडेगी जिसमें सभी किसानों को एक जुट होकर लडाई लडनी होगी। संगठन की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव राष्ट्रीय संयोजक रेखा सिवाल ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नौएडा शहर को बसाने के लिए किसानों की जमीनों को प्राधिकरणों ने ओने पौने दामों मै अधिग्रहण किया और अब उन्हीं किसानों के मकानों को अतिक्रमण बताकर तोडफोड की कार्यवाई कर उजाड़ने का काम किया जा रहा है संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी ने का कि भारतीय किसान यूनियन (बलराज) किसी भी कीमत पर किसानों के साथ उत्पीड़न बर्दाश्त नही करेगी जिलाध्यक्ष योगेश वैष्णव ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नौएडा विकास प्राधिकरण हो या ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण हो यदि सर्किल मै कार्यरत अघिकारियों व कर्मचारियों ने अतिक्रमण के नाम पर किसानों को परेशान किया तो सड़क से लेकर संसद तक विरोध प्रदर्शन किया जायेगा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट ठाकुर विजय प्रताप सिंह ने किसानों को एकता का संदेश देते हुए कहा कि आपस मै मिलजुल कर प्राधिकरण मै हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लडनी होगी आगे उन्होनें कहा कि यदि किसान आपस मै बटोगे तो भ्रष्टाचारियों के द्वारा कटोगे आपसी बटवारे के चलते किसानों को प्राधिकरणों ने उनके अधिकारों से वंचित रखा है भारतीय किसान यूनियन (बलराज) किसानों के साथ है और भारतीय किसान यूनियन (बलराज) बहुत जल्द भ्रष्टाचार मुक्त गौतमबुद्धनगर आन्दोलन के नाम से आन्दोलन करने जा रही है जिसकी रुपरेखा तैयार कर ली गयी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि 25 सितम्बर को देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ जी ग्रेटर नोएडा आ रहे है उनसे मुलाकात करने का प्रयास कर किसानों की समस्याओ से अवगत कराने का प्रयास करेगें।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चंद्रपाल सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सचिन शर्मा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी , उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष फरमान मसूरी, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल भाटी उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री गौरव उनियाल , उत्तर प्रदेश महासचिव सोनू खारी ,मेरठ मंडल अध्यक्ष जतन भाटी, मेरठ मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा इरशाद मेरठ मंडल उपाध्यक्ष अजय कुमार, मेरठ मंडल उपाध्यक्ष किशन तोमर,मेरठ मंडल उपाध्यक्ष अजय भाटी ,मेरठ मंडल उपाध्यक्ष रवीन्द्र नागर, उत्तर प्रदेश महासचिव कर्मवीर खारी ,मेरठ मंडल महासचिव विक्की अवाना ,मेरठ मंडल सचिव रोहित राघव, नोएडा महानगर अध्यक्ष कपिल नागर, युवा जिलाध्यक्ष प्रवीण कौशिक, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, जिला महासचिव ब्रजेश भाटी, आदि सैकड़ो किसान मौजूद रहे




