बिहार के डबल इंजन की सरकार को परास्त करो –किसान महापंचायत
पटना।आज संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पटना में महापंचायत का आयोजन किया गया।यह महापंचायत गेट पब्लिक लाइब्रेरी , गर्दनीबाग में हुआ।महापंचायत को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय वित्त सचिव कृष्णा प्रसाद ने कहा कि पूरे देश में कृषि संकट बढ़ता ही जा रहा है ।जब मोदी सरकार ने तीन काले कृषि कानून को लाया था।तो उसके विरुद्ध देश के किसान सड़कों पर उतर गए।किसानों को दिल्ली जाने से सरकार ने रोक दिया ।तो किसान दिल्ली जाने वाली सभी सड़कों को 13 महीने तक धरना स्थल बना दिया।

बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव,संयुक्त सचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष सोनेलाल ,दानी विद्यार्थी आदि ने कहा कि बाढ़ और सुखाड़ के कारण धान और गन्ना की फसलें बुरी तरह बर्बाद हुई है।किसानों को कोई राहत नहीं दी गई।
आगामी विधान सभा चुनाव में जो किसानों की हित की बात करेगा,उसी को किसानों का वोट भी मिलेगा।पिछले 20 साल से बिहार में सरकार चल रही नीतीश कुमार के नेतृत्व में एन डी ए सरकार किसानों का लगातार शोषण कर रही है।विधान सभा चुनाव में इस सरकार को बिहार के किसानों को बदलना होगा।तभी किसानों को लाभ मिलेगा।
महापंचायत की अध्यक्षता बिहार राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह सहित 6 किसान संगठनों की अध्यक्ष मंडली ने की।धन्यवाद ज्ञापन राजेंद्र प्रसाद सिंह ने किया।



