Homeप्रदेशमां निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार में भावुक हुए अनिल कपूर, नम...

मां निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार में भावुक हुए अनिल कपूर, नम आंखों के साथ दादी को अर्जुन कपूर,सोनम कपूर ने दी श्रद्धांजलि

मां निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार में भावुक हुए अनिल कपूर, नम आंखों के साथ दादी को अर्जुन सोनम ने दी श्रद्धांजलि

2 मई को मुंबई में निर्मल कपूर का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। मां को अंतिम विदाई देने पहुंचे अनिल कपूर बेहद भावुक और उदास दिखे।

मां निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार में भावुक हुए अनिल कपूर, नम आंखों के साथ दादी को अर्जुन सोनम ने दी श्रद्धांजलि
2 मई को मुंबई में निर्मल कपूर का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। मां को अंतिम विदाई देने पहुंचे अनिल कपूर बेहद भावुक और उदास दिखे।
मुंबई में फर्जी पहचान के सहारे रह रहे 60 बांग्लादेशियों की खुली पोल, जानकारी खंगालने में जुटी पुलिस…

निर्मल कपूर के निधन से कपूर परिवार में शोक की लहर, बॉलीवुड सितारों ने दी अंतिम विदाई

कपूर परिवार इस समय गहरे शोक में डूबा हुआ है। 2 मई को अनिल कपूर, संजय कपूर और बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का मुंबई में निधन हो गया। 90 वर्ष की उम्र पार कर चुकीं निर्मल कपूर पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। उनके निधन ने न केवल पूरे कपूर परिवार को बल्कि फिल्म इंडस्ट्री को भी गमगीन कर दिया है। आज उनका अंतिम संस्कार मुंबई में हुआ, जहां फिल्मी दुनिया की कई नामचीन हस्तियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

निर्मल कपूर को विदाई देने पहुंचीं सोनम कपूर बेहद भावुक नजर आईं। हालांकि, उन्होंने खुद को संयमित रखा। वहीं अर्जुन कपूर की आंखों में आंसू साफ झलक रहे थे, उनके चेहरे का दर्द उनकी दादी के प्रति लगाव को बयां कर रहा था।अनिल कपूर के लिए यह क्षण बेहद पीड़ादायक रहा। अंतिम संस्कार के दौरान वो बेहद शांत और शोकमग्न दिखाई दिए। उनकी आंखों और चेहरे पर अपनी मां को खोने का गहरा दुख साफ देखा जा सकता था।

जाह्नवी के साथ दिखे शिखर
जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। इस कठिन समय में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी उनके साथ मौजूद थे। वे हर पल जाह्नवी के पास साये की तरह खड़े रहे और उन्हें भावनात्मक सहारा देते दिखे।

बोनी कपूर और शनाया संग पूरा परिवार भावुक
बोनी कपूर, जो अपनी मां के बेहद करीब थे, उनके अंतिम संस्कार में गमगीन नजर आए। उनके चेहरे से साफ था कि मां को खोने का दुख उन्हें भीतर तक तोड़ गया है। वहीं शनाया कपूर भी दादी के निधन से बेहद दुखी थीं। नम आंखों और उदास चेहरे के साथ वो अंतिम विदाई में शामिल हुईं।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
29.4 ° C
29.4 °
29.4 °
64 %
1.1kmh
99 %
Mon
29 °
Tue
33 °
Wed
31 °
Thu
26 °
Fri
32 °

Most Popular