Homeक्राइमथाना दादरी पुलिस द्वारा टायर चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे...

थाना दादरी पुलिस द्वारा टायर चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 04 टायर मय एलॉय व्हील, 01 जैक, 01 पाना, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार तथा अवैध शस्त्र बरामद।

थाना दादरी पुलिस द्वारा टायर चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 04 टायर मय एलॉय व्हील, 01 जैक, 01 पाना, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार तथा अवैध शस्त्र बरामद।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 11.04.2026 को वादी द्वारा थाना दादरी पर तहरीर दी गई कि उसकी स्कॉर्पियो कार के चारों टायर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। उक्त तहरीर के आधार पर थाना दादरी पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया।

कार्यवाही का विवरण-
थाना दादरी पुलिस द्वारा दिनांक 12.04.2026 को सीसीटीवी फुटेज अवलोकन व साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए गोपनीय सूचना की सहायता से घटना में संलिप्त अभियुक्तगण 1. आसिफ पुत्र सलीम 2. राजुद्दीन उर्फ राजू पुत्र मेहराजुद्दीन को पेरीफेरल जारचा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया है तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 01-01 अवैध चाकू, चोरी के 04 टायर मय एलॉय व्हील, 01 जैक, 01 पाना, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार बरामद की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1- आसिफ पुत्र सलीम निवासी आर जी एन्क्लेव, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 30 वर्ष।
2- राजुद्दीन उर्फ राजू पुत्र मेहराजुद्दीन निवासी आर जी एनक्लेव, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 28 वर्ष।

पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0- 152/2026 धारा 303(2)317(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।

अभियुक्त आसिफ का आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0- 152/2026 धारा 303(2)317(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।
2- मु0अ0सं0- 646/2020 धारा 323/324/504 भादवि, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।
3- मु0अ0सं0- 018/2025 धारा 115(2)/351(2)/351 बीएनएस, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।

बरामदगी का विवरण-
1- 02 अवैध चाकू।
2- चोरी के 04 टायर मय एलॉय व्हील
3- 01 जैक, 01 पाना,
4- घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
33.5 ° C
33.5 °
33.5 °
43 %
2.3kmh
100 %
Sat
33 °
Sun
39 °
Mon
38 °
Tue
34 °
Wed
29 °

Most Popular