Homeप्रदेशयोग सप्ताह के चौथे दिन ओखला पक्षी विहार एवं जनपद के आयुर्वेदिक...

योग सप्ताह के चौथे दिन ओखला पक्षी विहार एवं जनपद के आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में योग जागरूकता


गौतमबुद्ध नगर , दिनांक 18 जून 2026
योग सप्ताह के चौथे दिन ओखला पक्षी विहार एवं जनपद के आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में चल रहे योग सप्ताह के अंतर्गत चौथे दिन आयुष विभाग, गौतम बुद्ध नगर द्वारा ओखला पक्षी विहार, विभिन्न राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों एवं आसपास के क्षेत्रों में योगाभ्यास एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग के महत्व को समझा और विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक श्री कुलभूषण धर दुबे एवं श्री मनीष धर दुबे ने प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है, मानसिक तनाव कम होता है तथा व्यक्ति का समग्र स्वास्थ्य बेहतर बनता है।

इस अवसर पर जनपद के आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। जिला होम्योपैथिक अधिकारी ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर योगाभ्यास किया तथा योग को स्वस्थ और अनुशासित जीवन का आधार बताया। उपस्थित अधिकारियों ने लोगों को योग के विविध लाभों की जानकारी देते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. वंदना रानी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाती है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से जीवन में सकारात्मकता, ऊर्जा और संतुलन आता है तथा अनेक रोगों की रोकथाम में भी सहायता मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने तथा प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया गया। आयुष विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार योग एवं जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
39.8 ° C
39.8 °
39.8 °
24 %
4.8kmh
63 %
Sun
40 °
Mon
40 °
Tue
42 °
Wed
44 °
Thu
43 °

Most Popular