Homeप्रदेशउ0प्र0 गौ सेवा आयोग के मा0 उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में अस्थाई गौ...

उ0प्र0 गौ सेवा आयोग के मा0 उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में अस्थाई गौ आश्रय स्थलों की जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मुल्यांकन समिति की बैठक संपन्न

उ0प्र0 गौ सेवा आयोग के मा0 उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में अस्थाई गौ आश्रय स्थलों की जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मुल्यांकन समिति की बैठक संपन्न

गौशालाओं में गौवंश के संरक्षण, स्वच्छता, पोषण, पेयजल व्यवस्था, चारे आदि की व्यवस्था को रखा जाए सुदृढ़: मा0 उपाध्यक्ष

गौतमबुद्धनगर 31 अगस्त, 2026

  उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के माननीय उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में अस्थाई गौ आश्रय स्थलों की जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मुल्यांकन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के माननीय सदस्य दीपक गोयल भी उपस्थित रहे।
  बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार द्वारा माननीय उपाध्यक्ष को जनपद की गौशालाओं एवं अस्थायी गौ आश्रय स्थलों की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया।
  माननीय उपाध्यक्ष ने समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विगत बैठक में दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में गौवंश के संरक्षण, स्वच्छता, पोषण, स्वच्छ पेयजल, चारे आदि की व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाये।
  माननीय उपाध्यक्ष ने अस्थायी गौ आश्रय स्थल ततारपुर में खंड विकास अधिकारी को स्वच्छ पेयजल, नियमित साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सुधार कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी गौशालाओं एवं गौ आश्रय स्थलों में नर एवं मादा गौवंश को अलग-अलग रखने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 
  माननीय उपाध्यक्ष ने अस्थायी गौ आश्रय केंद्रों में संरक्षित गौवंश के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने तथा पंचायतों द्वारा एसएफसी पूलिंग के माध्यम से गौवंश के लिए पशुआहार आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

   बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गौ आश्रय स्थलों के संचालन में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाए। साथ ही, गोवंश के स्वास्थ्य की नियमित जांच एवं बीमार पशुओं के उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि शासन एवं आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप गौ आश्रय स्थलों का संचालन करते हुए उनकी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखा जाए।
   बैठक में मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी द्वारा माननीय उपाध्यक्ष को आश्वस्त किया गया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा तथा गौशालाओं एवं अस्थायी गौ आश्रय स्थलों में गौवंश के लिए बेहतर स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं पेयजल की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
   इस महत्वपूर्ण बैठक में डीसीपी राजेन्द्र कुमार गौतम, प्रभारी जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक डीआरडीए नेहा सिंह, प्राधिकरण, नगर पालिका, नगर पंचायत, पशुपालन विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारीकरण उपस्थित रहे।
   बैठक से पूर्व माननीय उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल ने पत्रकार बंधुओं के साथ प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा गोवंश के संरक्षण, संवर्धन एवं उनके कल्याण के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने, निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने, पर्याप्त चारा-पानी एवं चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा गोवंश के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गौवंश संरक्षण से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है और गौ आश्रय स्थलों में उपलब्ध सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने पत्रकार बंधुओं से शासन एवं आयोग द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग की अपेक्षा की।
   सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर।
RELATED ARTICLES
Jharkhand
heavy intensity rain
26 ° C
26 °
26 °
92 %
1.5kmh
100 %
Mon
26 °
Tue
28 °
Wed
30 °
Thu
28 °
Fri
29 °

Most Popular