HomeUncategorizedइंसानियत को शर्मशार करने वाली कहानी 👇👇और एक बेटी को सरकारी सिस्टम...

इंसानियत को शर्मशार करने वाली कहानी 👇👇और एक बेटी को सरकारी सिस्टम ने हराया!

इंसानियत को शर्मशार करने वाली कहानी 👇👇और एक बेटी को सरकारी सिस्टम ने हराया!

मैं साधना सिद्धू नोएडा से सरकारी सिस्टम की कहानी बयां करती हूं!

1- मैं हारी नहीं हूं मुझे सरकार के बनाये सरकारी सिस्टम ने हराया है! मैंने अपने माता-पिता को शुरू से अब तक सहारा दिया और शादीशुदा होने के बावजूद भी बेटे जैसा फ़र्ज़ निभाया!
कहानी शुरू हुई मेरे भाई की मृत्यु 2018/18/12 को हुई उसके बाद बाद से मेरे माता-पिता को मानसिक व शारीरिक कष्ट दिया गया बिजली विभाग द्वारा और अपनों के द्वारा!

3- घर का मीटर बिजली कनेक्शन खत्म किया गया, क्योंकि बिजली बिल जमा नहीं कर सकते थे! जबकि 15 हजार 2018 में जमा भी किया गया था! बिल 35, 40 हजार था! लोगों के लाखों का बिल होने पर मीटर कनेक्शन नहीं हटाये जाते! लेकिन किसी मजबूर लाचार के 35, 40 हजार पर मीटर कनेक्शन हटा दिए जातें हैं!

4- मीटर कनेक्शन हटाया तो पीडीसी रसीद क्यों नहीं दिया गया? कितनी रीडिंग पर मीटर निकाला गया ये कौन बतायेगा ऊर्जा मंत्री जी??

5- मैंने 2021 में पोर्टल पर शिकायत दर्ज किया उसका निस्तारण मुझसे पीड़ित से बात किए बिना बिजली विभाग आख्या कैसे दे दिया?

6- सरकार सिस्टम को ईमेल करो तो पहुंचते क्यों नहीं?

7- बिजली विभाग में मैंने पिता की तरफ से एप्लीकेशन लिख कर लगाया जिस पर एसएसपी और एक्साईन के सिग्नेचर है उस पर कार्रवाई जांच क्यों नहीं हुई??

8- मेरे पिता की मृत्यु 2023/31/1 को हुई मृत्यु के तुरंत बाद यानि 20/2/2023 को किसके कहने पर मेरे पिता के नाम के बिजली कनेक्शन को क्लोज किया गया और मेरे दादाजी के नाम से नया कनैक्शन किसने लिया??

9- महिला आयोग को मैंने तीन शिकायत एक साथ लिखकर लैटर मैं भेजी! मेरी सिर्फ एक शिकायत पर बयान लिया गया ऐसा क्यों? बयान में मुझसे सिर्फ मकान का ही जिक्र किया गया, जबकि मेन शिकायत तो मेरे माता-पिता को बिजली विभाग द्वारा सताया गया ये थी!

10- मेरे लिखे बयान को क्यों नहीं लिया गया? सीओ साहब ने खुद टाइपिंग वाला बयान लिया तो मुझे अपने बयान की फोटो क्यों नहीं लेने दिया? मेरे मैसेज करने के बाद मुझे मेरे बयान की कापी क्यों नहीं दिया गया?

11- मेरे माता-पिता को मैं देखती थी किसी ने पलट कर नहीं देखा तो मकान पर चाचा ने किस अधिकार से कब्जा किया?

12- तेवतिया जी ने सीएम हेल्पलाइन पर गलत रिपोर्ट क्यों भेजी? कि भाई चाचा के साथ रहता है, क्या मेरे भाई से पूछा? मेरा भाई आगरा में रहता है काफी समय से, उसके बच्चे भी वही आगरा में पढ़ते हैं क्या सब इंस्पेक्टर तेवतिया जी ने रिपोर्ट देने से पहले जांच किया?

13- जो भाई अपने भाई का सगा नहीं हुआ एक कोख से पैदा हुए का सगा नहीं हुआ, क्या वो चाचा कभी भतीजे भतीजी का सगा होगा? जिसे भाई की क्रिटिकल हालत पर तरस नहीं आया क्या वो भतीजे को अपने घर में रखेगा?

14- मुख्यमंत्री जी आज आपके सिस्टम ने एक आरोपी का साथ देकर अच्छा नहीं किया है! एक बेटी की बद्दुआ किसी को नहीं छोड़ेंगी!

15- मेरे माता-पिता को आपके सरकारी सिस्टम ने तड़पा कर मार डाला! मैंने सबको शिकायत भेजी, और क्या देखा कि सभी आरोपी की तरफ खड़े हैं!

16- मुख्यमंत्री जी मेरे माता-पिता जिस घर में रहते थे,उसी घर में मेरा जन्म हुआ था क्या मुझे उस घर में एक दीया जलाने का भी अधिकार नहीं था?

17- क्या बिजली विभाग मेरे माता-पिता की आर्थिक स्थिति का एक विडियो बना कर बिल माफ नहीं करा सकता था?

18- शादीशुदा बेटी माता-पिता की सेवा कर रही थी, इलाज करा रहीं थी अपने पास रख रही थी क्या गुनाह कर रही थी?

19- मुख्यमंत्री जी मैंने आपको भी लैटर सबूत भेजें हैं, लगता है उनको भी दबा दिया गया है! 16/7/2026 को पोस्ट किया 21/7/2026 को आपके कार्यालय में रिसीव हुआ! कहां गया मेरा लैटर? आपके सरकारी सिस्टम ने मेरे लैटर को भी गायब कर दिया?

20- पुलिस डिपार्टमेंट में सीओ साहब को मैं गंगाजल से भी ज्यादा शुद्ध समझती थी! क्योंकि निचले स्तर वाले तो सब झूठ बोलने मैं माहिर हैं! इसलिए सीओ लेवल से जांच का आपको महिला आयोग को लिखकर भेजा! मकान से रिलेटेड मेरे बयान लेकर कहानी कहीं और जगह मोड़ दिया गया!

21- मुख्यमंत्री जी एक आम इंसान को कब तक अपनी शिकायतें लेकर कितने सालों तक लाईन में लगे रहना है? क्योंकि मुझे तो 2019 से लाईन में लगा रखा है, मेरे माता-पिता दुनिया से अलविदा हो गये फिर भी जबाव नहीं दिया आपके सरकारी सिस्टम ने?

22- मैं सीओ साहब से सब इंस्पेक्टर साहब कहना चाहतीं हूं कि आरोपियों के गुनाहों पर कब तक पर्दा डालतें रहेंगे? मैं ये बात इसलिए बोल रही हूं क्योंकि मुझे मेरे बयान की फोटो कापी नहीं दिया गया, मतलब कुछ तो गडबड की है मेरे बयान के साथ??

23- सरकारी ईमेल सरकारी पोर्टल पर कब तक झूठे निस्तारण किये जायेंगे मुख्यमंत्री जी?

24- मेरे चाचा ने किस अधिकार से मकान पर कब्जा किया? अगर भाई के लिए किया था तो बिजली कनेक्शन मेरे भाई के नाम से अपडेट कराता ना, अपने पिता के नाम से क्यों लिया बिजली कनेक्शन??

25- मेरे माता-पिता को मानसिक व शारीरिक पीड़ा दी मेरे चाचा ने,और सारा षड़यंत्र भी चाचा का था ताकि माता-पिता जल्दी मर जायें और मकान पर कब्जा कर सके! बर्ना बिजली विभाग मीटर की पीडीसी रसीद जरूर देकर जाता!

26- पत्रकार चाचा से मिलने के बाद मुझसे बात क्यों नहीं किया?? मतलब रोका गया उसे, ये भी षड़यंत्र था!

सरकारी विभाग अगर सबूत छुपायेंगे तो क्या क्या छुपायेंगे मैं बतातीं हूं छुपाईये 👇👇

मेरे पिता का सरकारी सिस्टम से नामों निशान मिटा कर दिखाईये?
मेरी डेट बर्थ 1977 थी, चाचा ने मेरे 10 वी के फार्म के वक्त डेट डाला 1980 चेंज कीजिए इसे?

मैं माता-पिता के घर में जन्मी हूं,इसे आप कैसे मना कर सकतें हैं? मिटाईये सबूत?

मेरा भाई आगरा में रहता अपनी बुआ श्री के पास उसके बच्चे भी आगरा में पढ़ते हैं,मिटाईये सबूत?

मेरे माता-पिता के मरने से सबूत नहीं मिट जायेंगे कि मैं उनकी बेटी नहीं!

इंसानों को तो खरीद सकते हो, खानदान वालों, लेकिन मैंने एक जगह और बयान दिया है अगर किसी में हिम्मत है तो उस बयान को बदलकर दिखाओ??? एक सिस्टम और है जिसमें सब रिकार्ड हो चुका है,बस घड़ा भर जाये फिर शुरू होगा सबका हिसाब!

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
26.2 ° C
26.2 °
26.2 °
88 %
1kmh
65 %
Sat
26 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
31 °

Most Popular