पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
🟥🟦🟥🟦
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा एडीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री स्वतंत्र कुमार सिंह व सेन्ट्रल नोएडा जोन के सभी एसीपी एवं थाना प्रभारियों के साथ आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा हेतु गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में डीसीपी सेंट्रल नोएडा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, नियमित पैदल गश्त एवं फ्लैग मार्च करने तथा स्थानीय नागरिकों एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ समन्वय बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उनके द्वारा प्रतिदिन संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग, होटल-गेस्ट हाउस एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों की नियमित जांच, सोशल मीडिया पर सतत निगरानी तथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु बताया गया। इसके अतिरिक्त रात्रि गश्त को प्रभावी बनाते हुए अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाने के लिए भी निर्देशित किया गया।




