Homeप्रदेशनोएडा समेत पूरे उत्तर प्रदेश के रेहड़ी-पटरी संचालकों के लिए बड़ी पहल

नोएडा समेत पूरे उत्तर प्रदेश के रेहड़ी-पटरी संचालकों के लिए बड़ी पहल

नोएडा समेत पूरे उत्तर प्रदेश के रेहड़ी-पटरी संचालकों के लिए बड़ी पहल

उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में सोमवार, 7 सितंबर 2026 से शुरू होगा सत्यापन अभियान

नोएडा/गौतम बुद्ध नगर।
नोएडा समेत पूरे उत्तर प्रदेश के रेहड़ी-पटरी संचालकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत होने जा रही है। राष्ट्रीय संगठन रेहड़ी पटरी संचालक द्वारा सोमवार, 7 सितंबर 2026 से रेहड़ी-पटरी संचालकों के व्यापारिक स्थलों पर जाकर उनका सत्यापन एवं सूचीकरण अभियान शुरू किया जाएगा।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्याम किशोर गुप्ता ने बताया कि संगठन की टीम रेहड़ी-पटरी संचालकों के पास उनके व्यवसाय स्थल पर पहुंचेगी और आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेजों का सत्यापन करेगी।

इस अभियान के माध्यम से तैयार की जाने वाली सूची संबंधित सरकारी विभागों एवं स्थानीय प्रशासन के समक्ष रखी जाएगी, ताकि वास्तविक रूप से अपना व्यवसाय कर रहे रेहड़ी-पटरी संचालकों की पहचान स्पष्ट हो सके और उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के अनुसार व्यवस्थित किया जा सके।

“जब दुकान लगाने की अनुमति है, तो बिक्री प्रमाण पत्र क्यों नहीं?”

संगठन का कहना है कि वर्षों से हजारों लोग रेहड़ी-पटरी लगाकर अपना और अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। ऐसे में उनकी पहचान, सर्वेक्षण और व्यवस्थित पुनर्वास की प्रक्रिया को गंभीरता से लागू किया जाना आवश्यक है।

संगठन की मांग है कि जो रेहड़ी-पटरी संचालक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार व्यवसाय करते पाए जाएं, उन्हें वेंडिंग/बिक्री प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए, ताकि वे बार-बार की कार्रवाई और असमंजस से बाहर निकल सकें।

सत्यापन के बाद संबंधित विभागों को दी जाएगी सूची

संगठन के अनुसार सत्यापन से तैयार सूची को आवश्यकता के अनुसार भारत सरकार, राज्य सरकार, नोएडा प्राधिकरण, नगर निगम/नगर पालिका तथा संबंधित स्थानीय प्रशासन और पुलिस थाना/चौकी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि प्रशासन के पास वास्तविक रेहड़ी-पटरी संचालकों का रिकॉर्ड उपलब्ध हो।

श्याम किशोर गुप्ता ने कहा—

“जो काम किसी ने नहीं किया, वह राष्ट्रीय संगठन रेहड़ी पटरी संचालक करने जा रहा है। हमारा दायित्व केवल नेतृत्व करना नहीं, बल्कि जिन लोगों का हम नेतृत्व करते हैं, उन्हें व्यवस्थित करना और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाना भी है।”

उन्होंने सभी रेहड़ी-पटरी संचालकों से अपील की कि संगठन की टीम जब उनके व्यापारिक स्थान पर पहुंचे तो सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं।

संगठन का संदेश

“रेहड़ी-पटरी संचालक सिर्फ वोटर नहीं, शहर की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
उन्हें पहचान चाहिए, सम्मान चाहिए और कानून के अनुसार अपना व्यवसाय करने का अधिकार चाहिए।”

राष्ट्रीय संगठन रेहड़ी पटरी संचालक
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक — श्याम किशोर गुप्ता

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
25.9 ° C
25.9 °
25.9 °
95 %
1.1kmh
100 %
Tue
28 °
Wed
29 °
Thu
30 °
Fri
30 °
Sat
30 °

Most Popular