( सुनीता यादव)
राष्ट्रीय सचिव
समाजवादी पार्टी
महिला सभा
🏥 बादलपुर सरकारी अस्पताल का निरीक्षण एवं जन-संवाद!
आज बादलपुर स्थित सरकारी अस्पताल का दौरा कर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थित मरीजों, महिलाओं एवं अस्पताल स्टाफ से विस्तार से संवाद किया।
इस दौरान निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई और समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया गया:
मरीजों से संवाद: अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों से मिलकर मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और उनकी समस्याओं को सुना।
दवाइयों की उपलब्धता: अस्पताल में आवश्यक दवाइयों की सुचारू उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
साफ-सफाई की व्यवस्था: अस्पताल परिसर और वार्डों में साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा कर इसे और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।
महिला स्टाफ व सुरक्षा: अस्पताल में तैनात महिला स्टाफ और महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर चर्चा हुई।
क्षेत्र की जनता को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ मिलना हमारी प्राथमिकता है। इस दौरान स्थानीय महिलाएँ और गणमान्य साथी उपस्थित रहे। 🙏
मुख्य रूप से जगबीर नंबरदार
कर्मवीर नेताजी विधानसभा अध्यक्ष रोहित मte
#Badalpur #GovernmentHospital #PublicHealth #Janhit #GreaterNoida #SamajwadiParty




