Homeबड़ी ख़बरेंमहादेव अपार्टमेंट में स्वच्छता अभियान, निवासियों को किया जागरूक डॉ. महिपाल सिंह...

महादेव अपार्टमेंट में स्वच्छता अभियान, निवासियों को किया जागरूक डॉ. महिपाल सिंह को सेवा सम्मान से किया सम्मानित

महादेव अपार्टमेंट में स्वच्छता अभियान, निवासियों को किया जागरूक
डॉ. महिपाल सिंह को सेवा सम्मान से किया सम्मानित

नोएडा। सेक्टर-73 स्थित महादेव अपार्टमेंट में रविवार को टीम वॉलिंटियर्स और आई केयर नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में ‘मेरी सोसाइटी हम सब मिलकर सवारें’ स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में सोसाइटी के बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम में फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन के डॉ. महिपाल सिंह ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारे बोलने और खड़े होने के तरीके का भी हमारी सेहत पर गहरा असर पड़ता है। सोसाइटी निवासियों ने उनके नेक कार्यों के लिए उन्हें सेवा सम्मान देकर सम्मानित किया।
स्वास्थ्य चर्चा के बाद सभी ने सोसाइटी में भ्रमण कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। निवासियों को बताया गया कि कूड़ा खुले में न फेंककर कूड़े वाली गाड़ी में ही डालें। इस दौरान लोगों ने सफाई भी की और स्वास्थ्य विभाग के ट्रैक्टर में एकत्रित कूड़ा डाला। बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में सोसाइटी निवासी और उपमुख्यमंत्री समेत कई पुरस्कार प्राप्त कर चुकीं शिक्षिका नीतू सिंह ने सभी को शपथ दिलाई कि “हम न गंदगी करेंगे और न करने देंगे। महिलाओं ने कहा कि वे आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के लिए जागरूक करेंगी। समाजसेवी नरेश यादव ने अभियान में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पतंग वितरित की सभी ने स्वास्थ विभाग के अर्जुन समेत पूरी टीम को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर फौजी हरिवंश सिंह, पूर्व अध्यक्ष सतवीर यादव, आकाश शर्मा, अनिरुद्ध राय, संदीप सिंह, डीएस नेगी, सुंदर सिंह, दिनेश पुनिया, हिमांशु चौधरी, अवधेश राणा, पंकज शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
moderate rain
32.7 ° C
32.7 °
32.7 °
56 %
1.7kmh
90 %
Sun
33 °
Mon
35 °
Tue
33 °
Wed
26 °
Thu
29 °

Most Popular