धान का दाम 3012 रुपए करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 26 नवंबर को बेतिया में विशाल प्रदर्शन
बेतिया। संयुक्त किसान मोर्चा पश्चिम चंपारण के जिला संयोजक प्रभुराज नारायण राव ने बताया कि 26 नवंबर दिल्ली किसान आंदोलन की ऐतिहासिक 5 वीं वर्षगांठ के अवसर पर धान के दाम 3012 रुपए प्रति क्विंटल करने तथा गन्ना का मूल्य 500 सौ रुपए प्रति क्विंटल करने के लिए 26 नवंबर को पश्चिम चंपारण जिला के जिला पदाधिकारी के समक्ष बेतिया में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी 2369 रुपए प्रति क्विंटल करने के बावजूद आज किसान 1600 –1700 सौ रुपए प्रति क्विंटल अपना धान बेचने को मजबूर हैं। उन्हें केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। जो केंद्र सरकार द्वारा किसानों को धोखा देने का काम हो रहा है।
पश्चिम चम्पारण के 95 % किसानों को नहीं मिलने वाले केंद्र की मोदी सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी 2369 रुपए प्रति क्विंटल का ढिंढोरा पिटना बंद करने। इसी तरह आज गन्ना का दाम 365 रुपए प्रति क्विंटल ग्रेड वन के बदले 5 सौ रुपए करने, 4 श्रम संहिता को वापस लेने,सभी स्कीम वर्कर्स को स्थाई कर 30 हजार रुपए प्रति माह वेतन देने,मनरेगा कर्मियों को 200 दिन काम तथा 600 रुपए मजदूरी देने के लिए प्रदर्शन होगा।
धान का दाम 3012 रुपए करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 26 नवंबर को बेतिया में विशाल प्रदर्शन
RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
42.1
°
C
42.1
°
42.1
°
7 %
2.8kmh
0 %
Fri
43
°
Sat
44
°
Sun
46
°
Mon
45
°
Tue
44
°



