Homeप्रदेशफर्स्टवन में तिरंगे के साथ गूंजी दिव्यांग बच्चों की कला

फर्स्टवन में तिरंगे के साथ गूंजी दिव्यांग बच्चों की कला

फर्स्टवन में तिरंगे के साथ गूंजी दिव्यांग बच्चों की कला
नोएडा।फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन ने शुक्रवार को सेक्टर-122 के कम्युनिटी हॉल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम और ध्वजारोहण के साथ हुई।
इस बार समारोह की सबसे बड़ी पहचान बने फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चे। बच्चों ने अपने हाथों से पुष्पगुच्छ, मोमेंटो, रेज़िन आर्ट और राखी तैयार कर अतिथियों को भेंट किए। ड्राइंग प्रतियोगिता, देशभक्ति गीत, डांस और रिदमिक योगा की प्रस्तुतियों ने माहौल देशभक्ति से भर दिया।
मुख्य अतिथि डॉ. सुधांशु, पूर्व सचिव एपेडा और विमला बाथम, पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग यूपी ने बच्चों की शोकेस गैलरी देखी। दोनों ने बच्चों की कला की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए फाउंडेशन सराहनीय काम कर रहा है। हम इस मुहिम में साथ हैं।
इस अवसर पर डॉ. महीपाल सिंह ने कहा कि इन बच्चों के लिए असली आजादी आत्मनिर्भर बनना है। आज हमारे बच्चे पैरामेडिकल, कौशल प्रशिक्षण और पैरा स्पोर्ट्स में आगे बढ़ रहे हैं। पैरा ओलंपिक में देश का नाम रोशन करना हमारा लक्ष्य है। बच्चों द्वारा बनाई कलाकृतियां उनके आत्मविश्वास का प्रतीक हैं।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
26.2 ° C
26.2 °
26.2 °
88 %
1kmh
65 %
Sat
26 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
31 °

Most Popular