Homeप्रदेशपानी के बिल में लगे ब्याज पर 20 फीसदी छूट पाने का...

पानी के बिल में लगे ब्याज पर 20 फीसदी छूट पाने का आखिरी मौका 30 अगस्त-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण —

पानी के बिल में लगे ब्याज पर 20 फीसदी छूट पाने का आखिरी मौका 30 अगस्त

ग्रेेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में जल शुल्क की बकाया धनराशि पर ब्याज की रकम में 20 फीसदी छूट पाने की आखिरी तिथि 31 अगस्त है। इसके बाद ब्याज की रकम पर छूट नहीं मिलेगी।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्राधिकरण की विगत बोर्ड बैठक में तीन माह के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई है। पानी के बकाएदारों को 30 जून तक कुल बकाया धनराशि के ब्याज पर 40 फीसदी, 31 जुलाई तक 30 फीसदी छूट दी गई। अब 31 अगस्त तक 20 फीसदी छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद ओटीएस योजना स्वतः समाप्त हो जाएगी। बता दें, कि सभी श्रेणी के आवंटियों पर करीब 84 करोड़ रुपये पानी का बिल बकाया है, जिनमें बिल्डर सोसाइटियों, आवासीय आवंटियों, संस्थागत, उद्योगों और आवासीय समितियों , आईटी व कॉमर्शियल आवंटियों पर बकाया है। यह भी बता दें कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल पर साल 2026-27 में जल मूल्य में वृद्धि नहीं की गई है, जबकि इससे पूर्व में प्रत्येक वर्ष 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाती रही है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
26.2 ° C
26.2 °
26.2 °
88 %
1kmh
65 %
Sat
26 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
31 °

Most Popular