Homeजीवन मंत्रपुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त श्री अरविंद...

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त श्री अरविंद कुमार के अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
🟥🟦🟥🟦

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त श्री अरविंद कुमार के अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

आज दिनांक 03.07.2026 को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त श्री अरविंद कुमार के अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके द्वारा श्री अरविंद कुमार के दीर्घ, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की गयी तथा उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गयी।

विदाई समारोह के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र, डीसीपी नोएडा श्री साद मिया खान, डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री रवि शंकर निम, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती शैव्या गोयल व अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने श्री अरविंद कुमार के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
25.8 ° C
25.8 °
25.8 °
92 %
1kmh
86 %
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
30 °

Most Popular