Homeदेश - विदेशनेकी का डब्बा फाउंडेशन’ ने पूर्ण किया 101 दिवसीय सेवा अभियान, 2.30...

नेकी का डब्बा फाउंडेशन’ ने पूर्ण किया 101 दिवसीय सेवा अभियान, 2.30 लाख से अधिक वस्त्र वितरण के साथ समाज सेवा में नया कीर्तिमान

‘नेकी का डब्बा फाउंडेशन’ ने पूर्ण किया 101 दिवसीय सेवा अभियान
2.30 लाख से अधिक वस्त्र वितरण के साथ समाज सेवा में नया कीर्तिमान
गौतम बुद्ध नगर, 15 अप्रैल 2026:
सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय मूल्यों को सशक्त करते हुए ‘नेकी का डब्बा फाउंडेशन’ ने अपने वार्षिक सेवा अभियान “आपकी उतरन – किसी की जरूरत” का सफल समापन किया। यह अभियान दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 101 दिनों तक संचालित किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक वस्त्र उपलब्ध कराए गए, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला। संस्था द्वारा इस वर्ष लगभग 30,000 वस्त्र वितरित किए गए, जबकि कुल मिलाकर अब तक 2,30,000 से अधिक वस्त्र जरूरतमंदों तक पहुँचाए जा चुके हैं।
समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की भागीदारी रही, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि सामाजिक परिवर्तन के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं।
संस्था के संस्थापक गिरीश चंद्र शुक्ला ने अपने वक्तव्य में कहा,
“हमारा उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और साझेदारी की भावना को बढ़ावा देना है।”

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
38.2 ° C
38.2 °
38.2 °
30 %
3.3kmh
53 %
Fri
38 °
Sat
42 °
Sun
42 °
Mon
42 °
Tue
42 °

Most Popular