Homeदेश - विदेशनेकी का डिब्बा फाउंडेशन एवं Born to Win के संयुक्त करियर काउंसलिंग...

नेकी का डिब्बा फाउंडेशन एवं Born to Win के संयुक्त करियर काउंसलिंग सत्र का सफल आयोजन

नेकी का डिब्बा फाउंडेशन एवं Born to Win के संयुक्त करियर काउंसलिंग सत्र का सफल आयोजन

नेकी का डिब्बा फाउंडेशन (नेकी की पाठशाला पहल) एवं Born to Win Learning Service के संयुक्त तत्वावधान में समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू क्लब में 10वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण छात्रों के लिए एक प्रभावी करियर काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य छात्रों को साइंस, कॉमर्स या ह्यूमैनिटीज जैसे स्ट्रीम्स का सही चयन करने में मार्गदर्शन प्रदान करना था, जो सफलता की पहली सीढ़ी साबित होता है।

गौतम बुद्ध नगर,

मुख्य वक्ता का संबोधन
पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी, मोटिवेशनल स्पीकर एवं Born to Win के CEO श्री नरेंद्र पाल सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “10वीं के बाद साइंस, कॉमर्स या ह्यूमैनिटीज का चयन केवल विषयों का चयन नहीं, बल्कि भविष्य की मजबूत नींव है।”

उन्होंने आत्म-विश्लेषण, निर्णय क्षमता एवं नेतृत्व कौशल विकसित करने के व्यावहारिक उपाय साझा किए, जिनसे हजारों छात्रों को लाभ हुआ है।

विशेषज्ञ मार्गदर्शन एवं सहयोग
टूरिश एकेडमी के डायरेक्टर एवं मोटिवेशनल स्पीकर श्री श्याम एम. पटेल ने विभिन्न स्ट्रीम्स में उपलब्ध करियर विकल्पों का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया तथा छात्रों को रुचि एवं क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी।

नेकी का डिब्बा फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक गिरीश चंद्र शुक्ला, संस्थापक सदस्य उर्वशी मसंद एवं कमल किशोर का इसकी सफलता में महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्री शुक्ला ने बताया कि ‘नेकी की पाठशाला’ के तहत झुग्गी निवासियों के 74 बच्चों सहित वंचित छात्रों का भविष्य संवारा जा रहा है, तथा Born to Win के सहयोग से सरकारी/निजी स्कूलों एवं सोसाइटियों में निरंतर ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम की झलकियां
स्व-विश्लेषण:
छात्रों ने रुचि एवं क्षमताओं की पहचान के व्यावहारिक तरीके सीखे।

भविष्य की संभावनाएं:
विभिन्न विषयों में उभरते करियर विकल्पों पर चर्चा।

प्रश्नोत्तर सत्र:
विशेषज्ञों ने छात्रों एवं अभिभावकों की शंकाओं का समाधान किया।

अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की तथा इसे छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। सभी अतिथियों एवं वक्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

संपर्क जानकारी:
नेकी का डिब्बा फाउंडेशन
गौतम बुद्ध नगर, दिल्ली-एनसीआर

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
27.4 ° C
27.4 °
27.4 °
85 %
1.5kmh
95 %
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
29 °

Most Popular