Homeदेश - विदेशनौएडा की जानी-मानी हस्ती मंजु सूद द्वारा उनके स्वर्गीय पिता श्री सुरेन्द्र...

नौएडा की जानी-मानी हस्ती मंजु सूद द्वारा उनके स्वर्गीय पिता श्री सुरेन्द्र नाथ सूद, की स्मृति में श्री एस एन सूद सरैंडर नॉट अवार्ड सम्मान समारोह समर्पण – 2026

नौएडा की सामाजिक संस्था नवरत्न फाउंडेशन ने अपने 24वें वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह समर्पण – 2026 का आयोजन 10 मई 2026 को नोएडा के सेक्टर-6 स्थित NEA भवन में किया। यह वार्षिक उत्सव उन गुमनाम प्रतिभाओं को सम्मानित करने का प्रयास है जो समाज सेवा के प्रति समर्पण भाव रखते हैं।


डॉ॰ अशोक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पुण्य स्मृति पुरस्कार भी वितरित किए गए। इसी श्रृंखला में नौएडा की जानी-मानी हस्ती मंजु सूद द्वारा उनके स्वर्गीय पिता श्री एस एन सूद, सुरेन्द्र नाथ सूद, की स्मृति में श्री एस एन सूद सरैंडर नॉट अवार्ड भी प्रदान किया गया। मंजु जी ने यह पुरस्कार अपने स्वर्गीय पिता जी की सौवीं वर्षगांठ पर इसे प्रारंभ किया था व इस वर्ष यह उनका चौथा पुरस्कार है। श्री सुरेन्द्र नाथ स्वयं को सरैंडर नॉट कहते थे, जो जीवन में कभी हार नहीं मानता। उसी तर्ज़ पर मंजु जी ने इसे श्री एस एन सूद सरैंडर नॉट अवार्ड नाम दिया। वे प्रतिवर्ष नगद धनराशि ग्यारह हज़ार रूपए व एक ट्राफी से किसी ऐसे उभरते हुए व्यक्तित्व को सम्मानित करती हैं, जो अपने निर्धारित लक्ष्य की ओर निडर व सम्पूर्ण हौसले से अग्रसर हो रहा हो। इस कड़ी में मंजु जी, पूर्व में इन्हें सम्मानित।कर चुकी हैं। 1). गौरव शुक्ल – संस्थापक, सपोर्ट आवर हीरोज़ (25 वर्षीय)
2). विनायक बहादुर – श्रवण बाधित अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज़ (19 वर्षीय)
3). देवांश चंद्र – ऑटिस्टिक गायक (18 वर्षीय)


आज इस बार वंचित वर्ग की स्वयं एक क्रिकेट खिलाड़ी व क्रिकेट प्रशिक्षक के रूप में 17 वर्षीय अंशु कुमारी, जो नौएडा में अपनी क्रिकेट अकादमी भी चला रही हैं को यह सम्मान प्रदान किया गया है। इस सब खर्च का वाहन अंशु एक टी-स्टाल लगा कर करती हैं। मंजु जी नवरत्न फाउंडेशन को अपना मंच प्रदान करने के लिए अपना आभार प्रकट करती हैं।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
30.9 ° C
30.9 °
30.9 °
69 %
2.2kmh
67 %
Sun
31 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
30 °

Most Popular