Homeप्रदेशदेश का नंबर-1 थाना बना गाज़ीपुर थाना-दिल्ली पुलिस की सराहनीय कार्यशैली,

देश का नंबर-1 थाना बना गाज़ीपुर थाना-दिल्ली पुलिस की सराहनीय कार्यशैली,

थाना गाज़ीपुर देश का नंबर-1 थाना बना

पूर्वी दिल्ली। दिल्ली पुलिस की सराहनीय कार्यशैली, अपराध नियंत्रण में दक्षता, त्वरित न्याय की व्यवस्था और जनसेवा के प्रति समर्पण का एक बार फिर शानदार उदाहरण देखने को मिला है। ईस्ट डिस्ट्रिक्ट अंतर्गत आने वाला थाना गाज़ीपुर देशभर के सभी थानों को पछाड़ते हुए भारत के तीन सर्वश्रेष्ठ थानों की सूची में प्रथम स्थान हासिल करने में सफल रहा है। यह उपलब्धि न केवल दिल्ली पुलिस के लिए गर्व का विषय है बल्कि राजधानी के सभी नागरिकों के लिए भी सम्मान की बात है।

भारत के गृह मंत्री ने इस गौरवशाली उपलब्धि पर थाना गाज़ीपुर के थाना प्रभारी बाला शंकरम उपाध्याय

थाना गाज़ीपुर को यह सम्मान उसकी कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों और वर्षों से बनाए रखी गई सर्वोत्तम पुलिसिंग के मानकों के आधार पर दिया गया है। अपराधों की रोकथाम, त्वरित घटनास्थल पर प्रतिक्रिया, लंबित मामलों के कुशलतापूर्वक निपटान, तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग, समुदाय के साथ सतत संवाद और जनसहभागिता जैसे कई बिंदुओं पर इस थाने ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। साथ ही, महिला सुरक्षा, नशा उन्मूलन और सड़क सुरक्षा अभियानों में भी थाना लगातार सक्रिय रहा है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
25.8 ° C
25.8 °
25.8 °
92 %
1kmh
86 %
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
30 °

Most Popular