Homeप्रदेशभारतीय किसान यूनियन बलराज ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, शहीद क्रांतिकारियों...

भारतीय किसान यूनियन बलराज ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, शहीद क्रांतिकारियों को किया नमन

भारतीय किसान यूनियन बलराज ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, शहीद क्रांतिकारियों को किया नमन

15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय किसान यूनियन बलराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी के नेतृत्व में संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के किसानों-नौजवानों ने कैमराला चक्रसैनपुर ग्रेटर नोएडा स्थित राष्ट्रीय कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।

इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों एवं महान क्रांतिकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उन्हें याद किया गया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी
ने कहा कि देश की तरक्की की असली ताकत जवान और किसान हैं। उन्होंने कहा—

«“देश की सीमा पर जवान देश की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर रहा है, तो वहीं खेत में किसान अपने खून-पसीने से धरती का सीना चीरकर पूरे देश का पेट भरने का काम करता है। जब देश का जवान और किसान खुशहाल होगा, तभी हमारा देश मजबूत, समृद्ध और सम्पन्न होगा।”»

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज जरूरत है कि देश के किसानों और नौजवानों को मजबूत बनाया जाए, उन्हें सम्मान और उनके अधिकार दिलाए जाएं। किसान मजबूत होगा तो कृषि मजबूत होगी, नौजवान मजबूत होगा तो देश का भविष्य मजबूत होगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन बलराज किसानों, मजदूरों और नौजवानों के हितों की आवाज को मजबूती से उठाता रहेगा तथा देशहित और किसानहित के मुद्दों पर संगठन पूरी मजबूती के साथ संघर्ष करता रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव राष्ट्रीय संयोजक रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शौकत अली चेची, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, राष्ट्रीय संगठन मन्त्री मांगेराम शर्मा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष योगेश वैष्णव दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कुंवर धनजय सिंह, प्रदेश महासचिव कर्मवीर खारी, प्रदेश संगठन मन्त्री बिजेंद्र भाटी शहदरा, प्रदेश प्रवक्ता सोरव भाटी शेरपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष फरमान मसूरी, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेन्द्र कुलेसरा, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रिजेश भाटी, प्रदेश संगठन मन्त्री ब्रह्मचंद्र बैरागी, प्रदेश सचिव प्रवीण चौहान,प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश चौहान, जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर जोगेन्द्र नागर उर्फ खिजजू पहलवान, जिलाध्यक्ष गाजियाबाद संदीप राणा, जिलाध्यक्ष हापुड महेश, शिशौदिया, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा गाजियाबाद किरण यादव, यूथ जिलाध्यक्ष गाजियाबाद हरिश्चंद्र, जिला उपाध्यक्ष नवीन देवधर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर खालिद मसूरी,प्रदेश सचिव कुनाल मावी, जिला मिडिया प्रभारी अमित तोंगड, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, मुकेश शिशौदिया जिला उपाध्यक्ष,जिला महामन्त्री इरशाद नूरपुर, खुर्शीद प्रधान नूरपुर, रियाज राणा, भानू, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
25.8 ° C
25.8 °
25.8 °
92 %
1kmh
86 %
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
30 °

Most Popular