Homeप्रदेश14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न वादों का होगा त्वरित...

14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न वादों का होगा त्वरित निस्तारण, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश (एस.टी.एक्ट) नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न वादों का होगा त्वरित निस्तारण, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

गौतमबुद्धनगर 10 मार्च, 2026

  जनपद गौतमबुद्धनगर में आगामी 14 मार्च 2026 को जनपद मुख्यालय स्थित दीवानी न्यायालय तथा समस्त तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में दीवानी वाद, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, दाखिल खारिज एवं भूमि पट्टा संबंधी प्रकरण, बेगार श्रम संबंधी मामले, शमनीय प्रकृति के फौजदारी वाद, बैंक ऋण प्रकरण, राजस्व संबंधी मामले, वन भूमि संबंधी प्रकरण, भूमि अर्जन से संबंधित वाद, मोटर वाहन दुर्घटना मुआवजा दावे सहित विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सुलह सहमति के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया जाएगा।


  राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम वादों के त्वरित निस्तारण को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से माननीय जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्धनगर अतुल श्रीवास्तव के निर्देशों के क्रम में अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश (एसटी एक्ट) एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत सोमप्रभा मिश्रा की अध्यक्षता में आज न्यायालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
  बैठक को संबोधित करते हुए नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत ने कहा कि आम नागरिकों को सरल, सहज एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लोक अदालत का नियमित आयोजन किया जाता है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित वादों का पूर्व चिन्हांकन कर समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करें, जिससे 14 मार्च को अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण संभव हो सके और नागरिकों को इसका अधिकतम लाभ प्राप्त हो।
  उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उनके अधीन आने वाले सभी विभागों में लंबित वादों की अग्रिम पहचान कर त्वरित निस्तारण की तैयारी तत्काल प्रारंभ की जाए। इसी क्रम में पुलिस एवं ट्रैफिक विभाग, एनपीसीएल, जिला लीड बैंक प्रबंधक, जिला पूर्ति विभाग तथा अन्य संबद्ध विभागों को भी व्यापक स्तर पर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी अपेक्षा व्यक्त की गई कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान संचालित किया जाए, ताकि अधिकाधिक वादकारी इस अवसर का लाभ उठाकर अपने मामलों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण करा सकें।
  बैठक में सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी त्यागी, एडीसीपी (मुख्यालय) पूनम मिश्रा, एसीपी ट्रैफिक शकील मोहम्मद, मुख्य लेखा अधिकारी सुनील यादव, लेखाधिकारी सतीश चौहान, एएलडीएम, एनपीसीएल, जिला पूर्ति विभाग सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
  
RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
37.4 ° C
37.4 °
37.4 °
31 %
5kmh
70 %
Sun
37 °
Mon
40 °
Tue
40 °
Wed
44 °
Thu
43 °

Most Popular