Homeप्रदेशगैलेक्सी वेगा के चुनाव में मिला पुनः मतदान का अधिकार

गैलेक्सी वेगा के चुनाव में मिला पुनः मतदान का अधिकार

Greater Noida West

गैलेक्सी वेगा के चुनाव में मिला पुनः मतदान का अधिकार

गैलेक्सी वेगा अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन की कालातीत प्रबंधन कमेटी ने गत वर्ष की मतदाता सूची से लगभग 250 लोगों का नाम वोटर लिस्ट से बाहर कर दिया था । उक्त ऐओऐ का चुनाव कार्यक्रम दिनांक 12 दिसंबर 2025 से 21 दिसंबर 2025 तक प्रस्तावित है जिसके अनुसार कालातीत प्रबंधन कमेटी द्वारा दिए गए अनन्तिम मतदाता सूची दिनांक 12-12-2025 को प्रदर्शित की गई जिससे अनन्तिम मतदाता सूची में नाम न होने से क्षुब्ध होकर लोगों ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्तियां प्रस्तुत की।


दिनांक 15-12-25 को निर्वाचन अधिकारी श्रीमती विवेका सिंह ने प्राप्त आपत्तियों को निष्पक्ष और पारदर्शिता पूर्ण तरीके से निस्तारित करते हुए 222 मतदाताओं को पुनः मतदाता सूची में शामिल कराया।

मतदान अधिकार प्राप्त होने से गैलेक्सी वेगा के मतदाताओं में खुशी की लहर। तथा कालातीत हो चुकी एसोसिएशन और उनके पदाधिकारियों के प्रति भारी रोष व्याप्त है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
25.9 ° C
25.9 °
25.9 °
91 %
1.3kmh
40 %
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
29 °
Fri
28 °

Most Popular