Homeदेश - विदेशकिसान सभा की मासिक बैठक में पुलिस दमन के विरुद्ध रोष व्यक्त,...

किसान सभा की मासिक बैठक में पुलिस दमन के विरुद्ध रोष व्यक्त, संगठित आंदोलन का आह्वान


किसान सभा की मासिक बैठक में पुलिस दमन के विरुद्ध रोष व्यक्त, संगठित आंदोलन का आह्वान

आज किसान सभा की मासिक जिला कमेटी की बैठक जिला कार्यालय जैतपुर में सम्पन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों, भूमिहीन किसानों एवं मजदूर साथियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता बाबा करतार ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में किसानों और मजदूरों पर पुलिस दमन लगातार बढ़ता जा रहा है। जब भी किसान-मजदूर अपनी वाजिब मांगों को संवैधानिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से उठाते हैं, पुलिस द्वारा तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाकर आंदोलनों को दबाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने हाल ही में न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहे मजदूरों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि मजदूर नेता कामरेड गंगेश्वर दत्त शर्मा सहित किसान नेताओं को नजरबंद करना पूरी तरह गैर-कानूनी एवं अलोकतांत्रिक कदम है। किसान सभा पुलिस की इस दमनकारी नीति का पुरजोर विरोध करती है।

किसान सभा के महासचिव संदीप भाटी ने कहा कि 10 प्रतिशत प्लॉट, नए कानूनों को लागू करने, वेंडिंग जोन की दुकानों के आवंटन तथा आबादियों के निस्तारण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे आज भी लंबित हैं। किसान सभा इन मुद्दों को लेकर लगातार संघर्षरत है तथा आने वाले समय में व्यापक आंदोलन चलाकर इन समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा कि सरकार की किसान-मजदूर विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करने के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर व्यापक मोर्चा बनाने और संगठित संघर्ष तेज करने की आवश्यकता है।

सीटू दिल्ली-एनसीआर के अध्यक्ष वीरेंद्र गॉड ने कहा कि आज किसानों और मजदूरों पर सरकार का जबरदस्त हमला हो रहा है। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, जमीनें कौड़ियों के भाव छीनी जा रही हैं और मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी तक नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि मजदूर दिवस मनाने तक को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन सीटू ने संघर्ष करते हुए उद्योग क्षेत्रों में सफलतापूर्वक मई दिवस कार्यक्रम आयोजित किए।

किसान सभा की केंद्रीय कमेटी के सदस्य कामरेड पुष्पेंद्र त्यागी ने कहा कि यह चुनौतीपूर्ण समय है और ऐसे समय में किसानों-मजदूरों की एकजुटता को मजबूत करना बेहद जरूरी है। संगठित संघर्ष के माध्यम से ही किसान-मजदूर हितों की रक्षा की जा सकती है।

सीटू के जिला अध्यक्ष कामरेड गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर में पुलिस दमन लगातार बढ़ रहा है, जिसका संगठित तरीके से मुकाबला करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसान और मजदूर आंदोलनों की एकता ही संघर्षों को मजबूत बनाएगी।

बैठक में पुलिस दमन के विरुद्ध व्यापक आंदोलन खड़ा करने तथा किसान-मजदूर एकता को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में निरंकार प्रधान, भोजराज रावल, महेश प्रजापति, शेखर प्रजापति, नरेश नागर, सुशील सुनपुरा, रोहित खानपुर, यतेंद्र मायचा, अशोक भाटी, गुरप्रीत एडवोकेट, भगत सिंह, राहुल नागर, सुरेंद्र यादव, सुधीर, धर्मेंद्र एडवोकेट, संदीप भाटी, तेजपाल प्रधान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
28.3 ° C
28.3 °
28.3 °
81 %
1.9kmh
23 %
Sun
28 °
Mon
30 °
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
29 °

Most Popular