Homeबड़ी ख़बरेंग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भनौता में हटाया 80 करोड़ की अतिक्रमण

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भनौता में हटाया 80 करोड़ की अतिक्रमण

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भनौता में हटाया अतिक्रमण

–40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध निर्माण को तोड़ा

–अतिक्रमण से मुक्त जमीन की कीमत लगभग 80 करोड़

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अधिसूचित क्षेत्र भनौता की लगभग 40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया, जिसकी कीमत लगभग 80 करोड़ रुपये होने का आकलन है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर भूलेख और परियोजना विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है। परियोजना विभाग के वर्क सर्किल दो की तरफ से यह कार्रवाई की गई है। कॉलोनाइजर यहां प्लॉटिंग करने की कोशिश कर रहे थे। ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने चेतावनी दी, कि अधिसूचित एरिया में अनुमति के बिना या फिर नक्शा पास कराए बिना अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसीईओ ने जनमानस से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं। प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि ग्राम भनौता के खसरा संख्या -135 की जमीन पर कॉलोनाइजर प्लॉटिंग की कोशिश कर रहे थे। यह प्राधिकरण की अर्जित एवं अधिसूचित भूमि है। प्राधिकरण के वर्क सर्किल 2 के वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप यादव के नेतृत्व में सहायक प्रबंधक मनोज चौधरी व प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मियों ने मंगलवार को यह कार्रवाई की। कार्रवाई लगभग दो घंटे चली। अधिकारियों ने दोबारा निर्माण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
38.9 ° C
38.9 °
38.9 °
25 %
1.4kmh
95 %
Thu
37 °
Fri
40 °
Sat
41 °
Sun
38 °
Mon
39 °

Most Popular