Homeदेश - विदेशनौका यात्रा के दौरान सुरक्षा हेतु नौका चालक एवं यात्रियों के लिए...

नौका यात्रा के दौरान सुरक्षा हेतु नौका चालक एवं यात्रियों के लिए आपदा विभाग ने जारी की एडवाइजरी

\

नौका यात्रा के दौरान सुरक्षा हेतु नौका चालक एवं यात्रियों के लिए आपदा विभाग ने जारी की एडवाइजरी

गौतमबुद्धनगर 13 मई, 2026

   जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा नौका यात्रा के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु नौका चालकों एवं यात्रियों के लिए “क्या करें एवं क्या न करें” संबंधी विस्तृत एडवाइजरी जारी की गई है, ताकि जनसामान्य इन सुरक्षा उपायों का पालन कर स्वयं को सुरक्षित रख सकें।

क्या करें क्या न करें

नौका चालक को क्या करना चाहिए-

  • लाइफ जैकेट साथ लेकर जाना चाहिए।
  • सुरक्षा को लेकर यात्रियों को ब्रीफ करें।
  • नाव का रख-रखाव करें।
  • तैरने वाले उपकरण साथ लें।
  • आपदा संकेत संबंधी उपकरण साथ लें।
  • मौसम संबंधी जानकारी लेते रहें।
  • ज्वलनशील वस्तु को सुरक्षित जगह पर रखें।
  • अन्य नावों पर नजर रखें।
  • संचार उपकरण साथ लेकर चलें।

नौका चालक को क्या नहीं करना चाहिए-

  • नाव पर अधिक भार न होने दें।
  • नाव में पशुओं के साथ यात्रियों को न बैठाएं।
  • नशे का सेवन न करें।
  • क्षमता से अधिक यात्री न बिठायें।
  • खराब मौसम अथवा तेज हवाओं में नाव का उपयोग न करें।
  • नाव में जल्दबाजी न करें।
  • प्रतिबंधित क्षेत्र में नाव न ले जाएं।
  • अधिक तेज गति से नाव न चलायें।

नौका यात्री को क्या करना चाहिए-

  • नौका बालक के निर्देशों पर ध्यान दें।
  • सभी नियमों का पालन करें।
  • घाटों एवं नाव पर स्वच्छता का ध्यान रखें।
    नौका यात्री को क्या नहीं करना चाहिए-
  • नाव पर चढ़ते / उतरते समय जल्दबाजी न करें।
  • नाव पर झगड़ा / उपद्रव न करें।
  • नाव भरी होने की स्थिति में खड़े होकर अपनी जगह बदलने का प्रयास न करें।
  • घाटों पर प्रतिबंधित क्षेत्र में न जायें।
  • नाव चालक का नाव चलाते समय ध्यान न भटकाएं।
    सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर।
RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
28.3 ° C
28.3 °
28.3 °
81 %
1.9kmh
23 %
Sun
28 °
Mon
30 °
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
29 °

Most Popular