Homeबड़ी ख़बरें"ना हम गलत करेंगे, ना किसी को गलत करने देंगे, आपकी सुरक्षा...

“ना हम गलत करेंगे, ना किसी को गलत करने देंगे, आपकी सुरक्षा हमारा प्रथम कर्तव्य” — डीसीपी अभय कुमार मिश्रा

उत्तर प्रदेश समाचार

संवाददाता: रवित कुमार

डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्रा से पत्रकारों की शिष्टाचार मुलाकात

“ना हम गलत करेंगे, ना किसी को गलत करने देंगे, आपकी सुरक्षा हमारा प्रथम कर्तव्य” — डीसीपी अभय कुमार मिश्रा

गौतम बुद्ध नगर। जिले की यातायात व्यवस्था एवं जनसुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्रा से स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर बुलेट न्यूज इंडिया के संपादक संतोष कुमार वर्मा BAAGI NEWS के संपादक रवित कुमार, तथा भारत की खबर के संपादक पवन कुमार यादव उपस्थित रहे।

मुलाकात के दौरान जिले में बढ़ती आबादी, वाहनों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि तथा इससे उत्पन्न होने वाली यातायात चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस विभाग एवं संबंधित विभागों द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सड़क चौड़ीकरण, नए संपर्क मार्गों के निर्माण, प्रमुख चौराहों के सुधार तथा यातायात प्रबंधन से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इन प्रयासों का उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है।

डीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि

“ना हम गलत करेंगे, ना किसी को गलत करने देंगे।

जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।”

उन्होंने नागरिकों से भी यातायात नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उनका कहना था कि पुलिस और जनता के संयुक्त प्रयासों से ही बेहतर एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित की जा सकती है।

मुलाकात के अंत में पत्रकारों ने जिले में ट्रैफिक सुधार को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए प्रशासन को अपने सुझाव भी दिए।

\

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
33.3 ° C
33.3 °
33.3 °
44 %
8.4kmh
73 %
Thu
33 °
Fri
40 °
Sat
40 °
Sun
39 °
Mon
40 °

Most Popular