संवर्ग की लंबे समय से लंबित एवं ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु संगठन द्वारा उच्च ऊर्जा प्रबंधन को *अंतिम अनुस्मारक पत्र* प्रेषित कर दिया गया है।
*पत्र के माध्यम से विशेष रूप से ट्रांसफार्मर डैमेज पर नियम-10 की नोटिस एवं बिना समुचित परीक्षण के वेतन से की जा रही कटौती, समर्पण संबंधी कार्यवाहियां, Facial Attendance की अव्यावहारिक व्यवस्था, ACP एवं वरिष्ठता के लंबित प्रकरण, वर्ष 2023 की उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों की समाप्ति, मानक के अनुरूप पर्याप्त मैनपावर की उपलब्धता, आवश्यक अनुरक्षण सामग्री एवं आधुनिक T&P की उपलब्धता तथा कॉरपोरेशन द्वारा जारी SOP के प्रभावी अनुपालन सहित संवर्ग की अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की गई है।*
अब यदि एक सप्ताह के भीतर इन ज्वलंत समस्याओं पर उच्च ऊर्जा प्रबन्धन द्वारा कोई ठोस एवं प्रभावी समाधान नहीं होता है, तो *संगठन अपने सदस्यों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए एक सप्ताह के पश्चात् आंदोलनात्मक कार्यक्रम घोषित करने जा रहा है।* संगठन ने समस्याओं के समाधान के लिए उच्च ऊर्जा प्रबन्धन को पर्याप्त समय दिया है एवं दिनांक 15.07.2026 को सपन्न वार्ता के माध्यम से अपना पक्ष भी रखा है किंतु अभी तक कोई समाधान किया गया है।
“अधिकार मांगने से नहीं, संगठित होकर संघर्ष करने से मिलते हैं।”

अतः सभी साथी अभी से अपने-अपने जनपद, क्षेत्र एवं परियोजना स्तर पर तन, मन से पूर्ण तैयारी प्रारंभ कर दें। तन से उपस्थित, मन से प्रतिबद्ध और संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ संघर्ष के लिए तैयार रहे। अपने साथियों से संपर्क बढ़ाएं, संगठन को मजबूत करें तथा आंदोलन के प्रत्येक कार्यक्रम में अधिकतम एवं प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए तैयार रहें।
*आंदोलन केवल संगठन के पदाधिकारियों का कार्यक्रम नहीं होता, बल्कि प्रत्येक सदस्य की सहभागिता, एकजुटता और दृढ़ संकल्प से ही आंदोलन सफल होता है।*
बिना संघर्ष के कुछ हासिल नहीं होने वाला। अब समय है कि हम अपनी एकजुटता और संगठन की शक्ति का परिचय दें।जय संगठन!

बलवीर यादव
केंद्रीय महासचिव
रा.वि.प.जू.इं. संगठन



