Homeदेश - विदेशग्रामीण घरों पर 12 सौ रुपए टैक्स तथा राज्य मार्गों पर टोल...

ग्रामीण घरों पर 12 सौ रुपए टैक्स तथा राज्य मार्गों पर टोल टैक्स लगाने के खिलाफ माकपा 10 अगस्त को जेल भरेगी CITU

ग्रामीण घरों पर 12 सौ रुपए टैक्स तथा राज्य मार्गों पर टोल टैक्स लगाने के खिलाफ माकपा 10 अगस्त को जेल भरेगी


बेतिया।

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बिहार राज्य सचिवमंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के उस निर्णय का कड़ा विरोध किया है। जिसमें उन्होंने सभी गांव के घरों पर 1200 रुपए टैक्स लगाने तथा राज्य मार्गो पर टोल टैक्स लगाने का निर्णय लिया है ।उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की कारपोरेट लूट और गरीब विरोधी नीति को समाप्त करने के लिए गांव के किसानों और मजदूरों को सड़क पर उतरना होगा ।
उन्होंने बताया कि पूरे बिहार में किसानों की जमीनों को छीन कर कारपोरेट को देने की रास्ते पर बिहार सरकार चल रही है। भागलपुर पीरपैंती के 1050 एकड़ जमीन जिसमें लाखों फलदार पौधे लगे हुए थे। उसे किसानों से छिन कर अदानी को 1 रुपए शुल्क पर दे दिया। बिहार में सैटेलाइट सिटी बनाने के नाम पर 11 जिलों में किसानों की जमीनों को छीना जा रहा है। भारत परियोजना माला, सिक्स लेन एक्सप्रेसवे, फोरलेन एक्सप्रेसवे, बड़े-बड़े गोदाम बनाने के लिए किसानों की जमीनों को लूटने का मुहिम जारी है ।उन्होंने बताया कि चीनी मिलों से इथेनॉल बनाने के कार्य किए जा रहे हैं। फिर इथेनॉल बनाने के लिए अलग से प्लांट लगाकर किसानों की जमीन चीनी जा रही है और अनाज से इथेनॉल बनाकर बिहार के लोगों को भूख के कगार पर ले जाने की सुनियोजित योजना है ।
उन्होंने कहा कि बिहार में बनने वाले सिक्स लेन एक्सप्रेसवे से किसानों को किसी प्रकार का कोई फायदा नहीं होने जा रहा है। उल्टे बचे हुए जमीन भी खेती योग्य नहीं रह पाएगी। उस सिक्स लेन एक्सप्रेसवे पर किसानों के ट्रैक्टर को जाने की इजाजत नहीं है ।यानी मात्र 10 से 15% लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों की जमीन पर एक्सप्रेसवे बनाकर कॉर्पोरेट को टोल टैक्स वसूलने की योजना पर सरकार काम कर रही है। यह जनता के साथ खासकर किसानों और मजदूरों के साथ बहुत बड़ा धोखा है ।उनकी दशा को और दयनीय बना देने की योजना है ।उनको भूख के कगार पर खड़ा करके सस्ते श्रम लेने की योजना है।
उन्होंने कहा की बिहार के बंद पड़े चीनी मिलों को चालू करने से बिहार के किसानों को गन्ना जैसे नगदी फसल का लाभ मिलता और रोजगार की संभावनाएं बढ़ जाने से बिहार से हो रहे पलायन में कमी आता।लेकिन इस योजना पर बिहार सरकार काम नहीं कर रही है ।आज बिहार में अपराध चरम सीमा पर है ।दिनदहाड़े लोगों की जान ली जा रही है। बेटी बचाने की नारा देने वाली भाजपा सरकार के अंदर बड़े पैमाने पर बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहा है और अधिकांश बलात्कारियों के रूप में भाजपा के ही कार्यकर्ता शामिल है।
उन्होंने कहा कि बिहार के बच्चों को शिक्षा के लिए स्कूल और कॉलेज खोलने की मांग करने वालों पर लाठियां बरसाई जा रही है। छोटे-छोटे बच्चियों के कनपटी पर बिगड़ैल पुलिसकर्मियों द्वारा पिस्टल सटा कर जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है।घरों की किवाड़ों को तोड़कर महिलाओं को पीटा जा रहा है।नालंदा के नगरनौसा में सैकड़ो पुलिस कर्मियों ने लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर सड़कों पर पीटा ।एस एफ आई के बिहार की अध्यक्ष क्रांति कुमारी,नालंदा की जिला सचिव सावित्री कुमारी सहित 39 लोगों को पीट कर जेल भेज दिया। उनका गुनाह डिग्री कॉलेज खुलवाने के लिए प्रदर्शन करना था।
उन्होंने कहा कि बिहार में बढ़ते बेरोजगारी के खिलाफ रोजगार के लिए सड़कों पर प्रदर्शन करने वाले नौजवानों के ऊपर लाठियां बरसाई जा रही है।पानी के बौछारें मारे जा रहे हैं।परीक्षाओं में क्वेश्चन पेपर लीक होने के खिलाफ आंदोलन करने वाले छात्रों पर बर्बर जुल्म ढाये जा रहे हैं। बिहार में स्वास्थ्य की हालत भी बहुत खराब होती जा रही है।
उन्होंने बताया कि बिहार में छोटी-छोटी नदियां जिन्हें मन कहा जाता है।गर्मी के दिनों में लोग नहाते हैं ।मछली पालन भी होते हैं। वैसे सारे जगहों का थोड़ा विकास करके नदियों पर जाने वाले या नहाने वाले लोगों से टैक्स वसूला जा रहा है। बिहार में गरीबों,भूमिहीनों को मिलने वाले पांच डिसमिल आवासीय भूमि अब नहीं दिया जा रहा है। बल्कि वर्षों से झोपड़ी बनाकर गुर्जर बसर करने वाले गरीबों को बुलडोजर चला कर उजाड़ा जा रहा है। यह सरकार घोर जन विरोधी सरकार बन गई है। हत्यारों और अपराधकर्मियों की सरकार बन गई है ।बेलगाम पुलिसकर्मियों की सरकार बन गई है। जिसे जनता की सुख सुविधाओं से कोई मतलब नहीं है ।इसलिए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) एक लंबे संघर्ष की योजना बनाकर बिहार की गरीब, मजदूर ,दलित, किसान विरोधी सरकार को समाप्त करने के लिए आंदोलन खड़ा करने जा रही है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
27.5 ° C
27.5 °
27.5 °
80 %
3.8kmh
63 %
Tue
27 °
Wed
33 °
Thu
33 °
Fri
32 °
Sat
30 °

Most Popular