ग्रेटर नोएडा से सनसनीखेज मामला
ग्रेटर नोएडा के एक गाँव में उसके पति तथा ससुराल वालों ने मानवता को शर्मसार करने वाला काण्ड किया है। एक महिला अपने पति के अवैध संबंधों का विरोध कर रही थी। पत्नी की यह बात उसके पति तथा ससुराल वालों को हजम नहीं हुुई। पति तथा ससुरालवालों ने पत्नी को पीट-पीटकर उसका बुरा हाल कर दिया है। बुरी तरह घायल अवस्था में पत्नी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल फोटो का संज्ञान लेकर ग्रेटर नोएडा पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है।
पति के अवैध संबंधों का किया था पत्नी ने विरोध
पीडि़ता के मायके वालों का आरोप है कि महिला लंबे समय से अपने पति के कथित अवैध संबंधों का विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया। आरोप है कि विरोध करने पर पति ने हिंसक रवैया अपनाया और महिला के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इस पूरे मामले में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की थाना सूरजपुर पुलिस का कहना है कि प्रकरण उनके संज्ञान में है। पुलिस के अनुसार पीडि़त महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही महिला के पति को हिरासत में ले लिया गया है और मामले में साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।




