Homeप्रदेशअंकिता राजपूत ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे पीड़ित मरीजों...

अंकिता राजपूत ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे पीड़ित मरीजों को अपने जीवन रक्षक देवदूत के माध्यम से प्लेटलेट्स व रक्तदान द्वारा सेवा देकर मरीजों को राहत पहुँचाने का कार्य किया

राष्ट्रीय स्तर की समाज सेविका अंकिता राजपूत ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे पीड़ित मरीजों को अपने जीवन रक्षक देवदूत के माध्यम से प्लेटलेट्स व रक्तदान द्वारा सेवा देकर मरीजों को राहत पहुँचाने का कार्य किया।समाज सेविका अंकिता राजपूत समाज के कल्याण के लिए निरन्तर नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर अपनी सेवा देती आ रही हैं व अपने सामाजिक कार्यों से समाज मेें अमिट छाप छोड़ रही हैं।

उनका कहना हैं नर सेवा नारारण सेवा व कई अंधकारमय जीवन को रोशन कर मरीजो के उदास चेहरो पर मुस्कान लाने की बजह बन रही हैं।वह मानवता के लिए लोगो को जागरूक भी करती रहती हैं उनका लक्ष्य हैं थैलेसीमिया मुक्त भारत और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना।उनका संदेश लोगों को प्रेरित भी करता हैं व साथ में उन सभी हीरोज का भी आभार व्यक्त करती हैं जो रक्तदान के लिए किसी की मदद के लिए आगे आते हैं व साथ ही समाज में रक्तदान जैसे महादान के लिए लोगों को जागरूक भी करती रहती हैं।

समाज सेविका अंकिता राजपूत के जीवन रक्षक देवदूत गौरव दूबे ने फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल मेें जरूरतमंद के लिए अपना 52वां प्लेटलेट्स दान कर मानवता की मिसाल कायम की नोएडा पीजीआई में देवदूत योगेश भगौर ने बोन मैरो सर्जरी के केस में अपना 25वां प्लेटलेट्स दानकर मिसाल कायम की,देवदूत अजय ने मेरठ में कैंसर मरीज के लिए रक्तदान किया व देवदूत जयंत पाल ने पीजीआई नोएडा मेें कैंसर मरीज के लिए प्लेटलेट्स दानकर कर सेवा दी,समाज सेविका अंकिता राजपूत ने अपने सभी जीवन रक्षक देवदूत का हृदय से आभार व्यक्त किया जो तत्काल स्थिति मेें मानवता के लिए रक्तदान व प्लेटलेट्स दान कर जीवन रक्षक बनकर सामने आये हैं।

उनके सभी जीवन रक्षक देवदूत हर दिन ब्लड कैंसर,थैलेसीमिया,डायलिसिस जैसी गंभीर अन्य बीमारियों में भी व बोन मैरो सर्जरी में रक्तदान व प्लेटलेट्स दान के माध्यम से अपनी सेवा देकर मानवता के प्रति मिसाल कायम कर रहे हैं।उनका कहना हैं हमारे जीवन रक्षक देवदूत प्रतिदिन 24/7 अपनी सेवायें दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
31.5 ° C
31.5 °
31.5 °
63 %
2.4kmh
87 %
Sun
31 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
30 °

Most Popular