Homeप्रदेशलोकोमोटर दिव्यांगता पुनर्वास एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के...

लोकोमोटर दिव्यांगता पुनर्वास एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026 से सम्मानित किए जाएँगे डॉ. महिपाल सिंह

लोकोमोटर दिव्यांगता पुनर्वास एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026 से सम्मानित किए जाएँगे डॉ. महिपाल सिंह
नोएडा।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित होने वाले भव्य राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 73 निवासी वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट एवं समाजसेवी डॉ. महिपाल सिंह को लोकोमोटर दिव्यांगता के पुनर्वास, मानव सेवा एवं सामाजिक समावेशन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026से सम्मानित किया जाएगा। डॉ. महिपाल सिंह विगत 15 वर्षों से अधिक समय से लोकोमोटर दिव्यांगता से पीड़ित बच्चों एवं वयस्कों के पुनर्वास के क्षेत्र में पूर्ण निष्ठा, संवेदनशीलता और पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्यरत हैं। उनके दीर्घकालिक अनुभव और उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए उन्हें विभिन्न राज्य स्तरीय फिजियोथेरेपी एसोसिएशनों द्वारा बेस्ट क्लिनिशियन, बेस्ट क्लिनिकल एक्सीलेंस तथा फिजियो लीजेंड जैसी अनेक प्रतिष्ठित उपाधियों और सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. महिपाल सिंह का कार्य केवल चिकित्सा उपचार तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि उन्होंने दिव्यांग व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, उन्हें आत्मनिर्भरता विकसित करने और जीवन की गुणवत्ता में वास्तविक एवं सकारात्मक परिवर्तन लाने को अपना मूल उद्देश्य बनाया है। इसी सोच के साथ उन्होंने सैकड़ों बच्चों के समग्र पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहाँ शारीरिक क्षमता के साथ-साथ आत्मविश्वास, स्वावलंबन और सामाजिक सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया गया। उनके मार्गदर्शन और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप अनेक ऐसे बच्चे, जो कभी दैनिक जीवन के लिए दूसरों पर निर्भर थे, आज अपनी आवश्यकताओं को स्वयं पूरा करने में सक्षम हैं और समाज में सम्मान के साथ स्वतंत्र जीवन जी रहे हैं। यह उपलब्धि डॉ. महिपाल सिंह की वर्षों की साधना, अनुभव और निस्वार्थ सेवा भावना का सशक्त प्रमाण है। इसके अतिरिक्त वे समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रमों, निशुल्क चिकित्सा शिविरों और परामर्श सत्रों के माध्यम से दिव्यांगता के प्रति समाज की सोच बदलने का भी निरंतर प्रयास करते रहे हैं। उनका मानना है कि सही उपचार, सकारात्मक दृष्टिकोण और सामाजिक सहयोग से हर दिव्यांग व्यक्ति आत्मनिर्भर बन सकता है। उनके अथक प्रयासों, सेवा समर्पण और मानव कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए चयन समिति द्वारा उन्हें ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026के लिए चयनित किया गया है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
39.8 ° C
39.8 °
39.8 °
24 %
4.8kmh
63 %
Sun
40 °
Mon
40 °
Tue
42 °
Wed
44 °
Thu
43 °

Most Popular