Homeप्रदेशयोगी काल में सहारनपुर ने विकास की नयी करवट ली: महापौर-महापौर ने...

योगी काल में सहारनपुर ने विकास की नयी करवट ली: महापौर-महापौर ने की तीन वार्डों में एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत

योगी काल में सहारनपुर ने विकास की नयी करवट ली: महापौर
-महापौर ने की तीन वार्डों में एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत

न्यूज़ रिपोर्ट श्री जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
सहारनपुर।

विकास कार्यों को नई गति देते हुए आज महापौर डॉ. अजय कुमार ने महानगर के तीन वार्डो- वार्ड संख्या 16, वार्ड 2 एवं वार्ड संख्या 40 में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यो का शुभारंभ किया। इन कार्यो में सड़क निर्माण, सीवर व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं जलापूर्ति हेतु 35 एचपी क्षमता के पंप की स्थापना सम्बंधी कार्य शामिल है। निर्माण कार्यो का शुभारंभ उन्होंने क्षेत्र के वृद्धजनों के साथ भूमि पर गंेती मारकर किया।


महापौर डॉ. अजय कुमार ने विकास कार्यो की शुरुआत करते हुए कहा कि नगर निगम का लक्ष्य शहर के लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को प्रदान करते हुए व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि सड़क, सीवर और जलापूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाएं किसी भी शहर के विकास की रीढ़ होती हैं और नगर निगम मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ जी के मार्गदर्शन में इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा कर रहा है। महापौर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी के मुख्यमंत्रित्व काल में सहारनपुर ने विकास की एक नयी करवट ली है। विकास की यह यात्रा लगातार जारी रहेगी और शहर को एक आदर्श शहर बनाने में सहायक होगी।


उक्त वार्डो के स्थानीय नागरिकों ने महापौर डॉ.अजय कुमार का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें फूल मालाआंे से लाद दिया। पार्षद सुनील पंवार, पार्षद सुलेख चंद व पार्षद राजेंद्र कोहली ने इन विकास कार्यों को क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि विकास कार्यो का यह शुभारंभ सहारनपुर महानगर को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और नागरिक सुविधाओं से युक्त शहर बनाने की दिशा में नगर निगम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्रिंसिपल रोहतास सहित अनेक स्थानीय नागरिकों ने महापौर एवं सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा तथा क्षेत्र में स्वच्छता, सुगम यातायात और निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अजय वशिष्ठ व हनी वर्मा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
26.4 ° C
26.4 °
26.4 °
88 %
2.3kmh
49 %
Sun
27 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
29 °

Most Popular