रात के अंधेरे में NPCL ने चोरी किया तार
एकता सेवा समिति एकता संघर्ष समिति चोरी के खिलाफ NPCL दफ्तर पर हल्ला बोल
कुलेसरा एवं उससे जुड़ी अन्य कालोनियों में बीती रात बिजली विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति की तारें काटी गईं तथा कई उपभोक्ताओं के चालान भी किए गए। लगभग छह माह पूर्व मैं स्वयं मौके पर उपस्थित होकर संबंधित विभाग से बातचीत के बाद, स्थानीय निवासियों की मांग पर ट्रांसफार्मर लगवाया गया था। उस समय विभाग द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही इस क्षेत्र में पोर्टेबल ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे, किंतु आज तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।

नरेश नौटियाल समाज सेवी एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी, गौतम बुद्ध नगर द्वारा कहा गया कि कुलेसरा एवं उससे जुड़ी अन्य कालोनियों में बीती रात बिजली विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति की तारें काटी गईं तथा कई उपभोक्ताओं के चालान किए गए, जिससे क्षेत्र के नागरिकों में भारी आक्रोश है। बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के इस प्रकार बिजली काटना पूरी तरह अनुचित है।
यह भी उल्लेखनीय है कि जिस स्थान पर तार काटी गई हैं, वहाँ मात्र 8 घरेलू बिजली मीटर लगे हुए हैं, जबकि शेष स्थानों पर बिजली का उपयोग अन्य कार्यों एवं छोटी-छोटी घरेलू इकाइयों में किया जा रहा है। कई जगह बिना किसी वैध प्वाइंट के बिजली का उपयोग हो रहा है तथा अवैध वसूली की शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जिन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
दुर्भाग्यपूर्ण है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के इस प्रकार बिजली काटने की कार्यवाही की गई, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। निवासियों की मूल समस्या का समाधान करने के बजाय इस तरह की कठोर कार्रवाई न्यायसंगत नहीं है।
नरेश नौटियाल द्वारा बताया गया कि लगभग छह माह पूर्व वे स्वयं मौके पर उपस्थित होकर संबंधित विभाग से बातचीत के बाद स्थानीय निवासियों की मांग पर ट्रांसफार्मर लगवा गया था। उस समय यह आश्वासन भी दिया गया था कि जल्द ही क्षेत्र में पोर्टेबल ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, किंतु आज तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।
नौटियाल द्वारा कहा गया कि बिजली कटौती के विरोध में क्षेत्रवासियों द्वारा भूख हड़ताल एवं अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया था। प्रशासनिक अधिकारी से बातचीत के बाद आपसी समाधान होने पर अधिकारी ने धरना समाप्त करने का आग्रह किया और यह वादा किया कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारी को मौके पर भेजकर तत्काल बिजली लाइन जुड़वाएंगे। इसी आश्वासन पर एकता सेवा समिति एकता संघर्ष समिति का धरना समाप्त किया गया।

नौटियाल द्वारा आगे कहा गया कि शाम लगभग 7:15 बजे तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने पुनः संबंधित अधिकारी से संपर्क कर उन्हें उनके वादे की याद दिलाई।
नौटियाल द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि क्षेत्र में जिन 8 कनेक्शनों को चुनिंदा रूप से दिया गया है, उन्हें भी समाप्त किया जाए, ताकि अवैध वसूली का धंधा बंद हो सके। या तो सभी को न्याय मिले और सभी की बिजली जोड़ी जाए, अथवा किसी के साथ भेदभाव न किया जाए।

नौटियाल द्वारा कहा गया कि एक ओर Haibatpur क्षेत्र में #uppcl द्वारा बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं, जबकि दूसरी ओर समान परिस्थितियों में एनपीसीएल द्वारा कनेक्शन देने से इनकार किया जा रहा है और एनजीटी के आदेशों का हवाला दिया जा रहा है, जो दोहरे रवैये को दर्शाता है।
नौटियाल द्वारा अंत में कहा गया कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के बिजली काटने से आम नागरिकों को भारी परेशानी और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र समाधान किया जाए तथा क्षेत्रवासियों को तत्काल राहत दी जाए।




