Homeजीवन मंत्रनोएडा। फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन...

नोएडा। फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया

नोएडा। फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन द्वारा सेक्टर-73 सर्फाबाद नोएडा में महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन चरण सिंह यादव द्वारा किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके शारीरिक स्वास्थ्य, दैनिक जीवन में होने वाली समस्याओं तथा उनके समाधान के प्रति जागरूक करना था।
इस स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और विशेषज्ञ डॉक्टरों से निःशुल्क परामर्श प्राप्त किया। शिविर के दौरान महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं जैसे कमर दर्द, घुटनों का दर्द, गर्दन दर्द, जोड़ों की परेशानी, मांसपेशियों की कमजोरी एवं दैनिक कार्यों में आने वाली दिक्कतों की जाँच एवं उपचार किया गया।
शिविर में डॉ. महिपाल सिंह (पीटी), डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव (ओटी), डॉ. भावना आनंद (पीटी) तथा डॉ. सुष्मिता भाटी (पीटी) उपस्थित रहे, जिन्होंने मरीजों की जाँच कर उन्हें उचित उपचार, व्यायाम एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया। डॉक्टरों ने महिलाओं को नियमित व्यायाम, सही शारीरिक मुद्रा और समय पर इलाज के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।
फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन की टीम से नैतिक ओझा, अभिनव सिंह और दीपक यादव भी शिविर में उपस्थित रहे और शिविर के संचालन एवं व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।
फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि संस्था का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है, विशेष रूप से महिलाओं के लिए, ताकि वे स्वस्थ और जागरूक जीवन जी सकें। भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
स्थानीय लोगों ने फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक सराहनीय प्रयास बताया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
28.3 ° C
28.3 °
28.3 °
81 %
1.9kmh
23 %
Sun
28 °
Mon
30 °
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
29 °

Most Popular