Homeप्रदेशरायपुर बंगर में शेष 4% प्लॉट से वंचित किसानों 20 जुलाई के...

रायपुर बंगर में शेष 4% प्लॉट से वंचित किसानों 20 जुलाई के अनशन को सफल बनाने का लिया संकल्प

आज गांव रायपुर बंगर में शेष 4% प्लॉट से वंचित किसानों की बैठक संपन्न, 20 जुलाई के अनशन को सफल बनाने का लिया संकल्प

रायपुर बंगर में शेष 4% प्लॉट से वंचित किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में किसानों, बुजुर्गों, युवाओं एवं महिलाओं ने भाग लिया और अपने अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने एकमत होकर निर्णय लिया कि गांव के सभी पीड़ित किसान आगामी 20 जुलाई को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर आयोजित अनशन में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे तथा आंदोलन को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देंगे।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शेष 4% प्लॉट से वंचित किसानों को उनका वैधानिक अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा। इसके लिए सभी 44 गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों को आंदोलन से जोड़ा जाएगा।

किसानों ने रायपुर गांव के सभी ग्रामीणों का बैठक को सफल बनाने और आंदोलन के प्रति अपना समर्थन देने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी प्रभावित किसानों से अपील की कि वे एकजुट होकर 20 जुलाई के अनशन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और अपने अधिकारों की इस लड़ाई को मजबूत बनाएं।

जारीकर्ता:
शेष 4% प्लॉट से वंचित किसान

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28 ° C
28 °
28 °
80 %
1.9kmh
100 %
Thu
28 °
Fri
32 °
Sat
27 °
Sun
30 °
Mon
29 °

Most Popular